झुंझुनूताजा खबर

यमुना जल समझौते को लेकर सूरजगढ़ में हुई बैठक

सूरजगढ़, शेखावाटी यमुना जल हमारा हक संघर्ष समिति की बैठक आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय सूरजगढ़ में पूर्व सरपंच बलवीर राव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र के किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। यमुना जल हमारा हक समिति से जुड़े जिला परिषद सदस्य पंकज धनखड़ ने 1994 में पांच राज्यों के बीच हुए यमुना जल समझौते के बारे में जानकारी दी। पूर्व सरपंच राजकरण भड़िया, किसान नेता रामअवतार धौलिया व पंचायत समिति सदस्य सोमवीर लांबा ने कहा- हमारे जिले में तकरीबन जगह पर पानी लगभग खत्म हो गया है। जिले के अधिकतर गांवों में पानी की गंभीर समस्या है। कुओं में निरंतर जल स्तर गिरता जा रहा है। भविष्य में खेती के लिए पानी मिलना तो दूर की बात है, पीने के लिए पानी मिलना मुश्किल हो जाएगा। पानी के बिना जीने की कल्पना नहीं की जा सकती है, इसलिए सरकार से पुरजोर मांग की जाती है कि 1994 में हुए यमुना जल समझौते को लागू किया जाये। शेखावाटी क्षेत्र के सभी जिलों में नहर के जरिये पानी की व्यवस्था की जाये। बैठक में मौजूद लोगों ने विचार-विमर्श के बाद यमुना जल हमारा हक आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया। सोमवार को उपखंड कार्यालय सूरजगढ़ में धरना प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया जायेगा और संघर्ष समिति का गठन किया जायेगा। इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा। जब तक यमुना जल समझौता लागू नहीं हो जाता है, संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, उप प्रधान मुकेश सिंह, राजपाल सिंह फोगाट, पूर्व सरपंच देशराम खरड़िया, आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, शिवदान सिंह भालोठिया, ठेकेदार रमेश लौहान, जय सिंह गुर्जर, रामकरण गोकुल का बास, सज्जन कटारिया, बलवंत सिंह फौजी कलोठ, खेताराम बिजारणिया, अंजू गांधी आदि अन्य लोग मौजूद रहे। जगदेव सिंह खरड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button