खेलकूदताजा खबरसीकर

राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल की तैयारियों के लिये बैठक का हुआ आयोजन

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] उपखण्ड क्षेत्र श्रीमाधोपुर राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल के सफल आयोजन की तैयारियों के लिये शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय आयोजन समिति की बैठक का आयोजन उपखण्ड कार्यालय के सभागार में किया गया। राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल 2022-2023 नगरपालिका श्रीमाधोपुर व अजीतगढ़ में पृथक पृथक आयोजित किये जायेंगे। बैठक में उपखण्ड अधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी श्रीमाधोपुर व अजीतगढ़ को खेल मैदान चिन्हीकरण, टीमों का गठन कर उनका ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करने व राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल का नगरपालिका स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिये। प्रतियोगिता के आयोजन हेतु शारीरिक शिक्षक या रेफरी लगाने के लिये मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमाधोपुर व अजीतगढ़ को निर्देश दिये। खेल आयोजन स्थल पर एम्बुलेंस मय चिकित्सा कर्मी आवश्यक चिकित्सा सामग्री के साथ नियुक्त करने हेतु ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमाधोपुर को निर्देश दिये।पीने के पानी की व्यवस्था हेतु पीएचईडी श्रीमाधोपुर व अजीतगढ़ को निर्देश दिये।खेल सामग्री खरीद, भोजन इत्यादि की समय पर व्यवस्था हेतु अधिशाषी अधिकारी श्रीमाधोपुर व अजीतगढ़ को निर्देश दिये।बैठक में श्रीमाधोपुर तहसीलदार लोकेंद्र मीणा, अजीतगढ़ नायब तहसीलदार लाल सिंह राठौड़, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमाधोपुर मालीराम रैगर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अजीतगढ़ सुमन गोंड़वाल, श्रीमाधोपुर पुलिस थानाधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि उक्त तैयारियों के सम्बंध में आयोजन समिति की रिव्यू बैठक दिनांक 13-01-2023 को आयोजित की जायेगी।

Related Articles

Back to top button