ताजा खबरधर्म कर्मसीकर

रामजी की निकली सवारी

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव दांतारामगढ़ क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामनवमी के मौके पर रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शाम को 5 बजे बाईपास स्थित शिव मंदिर से रवाना हुई जो कस्बे के मुख्य बाजार में बस स्टैंड से होकर भूरी माता मंदिर पहुंची जहां 1008 दीपों से महाआरती का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, श्रीराम, हनुमान जी, शिवजी, श्याम बाबा आदि की झांकियां भी सजाई गई। इनमें राम दरबार की जीवंत झांकी का प्रदर्शन भी किया गया। शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया वहीं अनेक जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कस्बे के अलावा आसपास के क्षेत्र से भी महिला पुरुष पहुंचे। अनेक लोग भगवा वेश में नजर आए वहीं केसरिया दुपट्टा व केसरिया साफा भी पहन रखा था। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से कस्बा गुंजायमान हो उठा। शोभा यात्रा के दौरान पुलिस का भारी जाब्ता भी तैनात रहा।

Related Articles

Back to top button