झुंझुनूताजा खबरराजनीति

राजस्थान में सबसे ज्यादा दंगे, बिगड़ चुकी है कानून व्यवस्था – राठौड़

जन आक्रोश महारैली

बिसाऊ, मंडावा विधानसभा क्षेत्र की जन आक्रोश महारैली राजस्थान सरकार के जंगलराज भ्रष्टाचार व कुशासन के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज बिरमी गांव के मुख्य चौक में मुख्य अतिथि उपनेता विधानसभा राजेंद्र सिंह राठौड़ थे विशिष्ट अतिथि प्रभारी मधु कुमावत, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सिंह सारण, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विशम्भर सिंह पूनियाँ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमेंद्र चारण, पूर्व जिला अध्यक्ष चूरु डॉ. वासुदेव चावला एवं कार्यकर्म की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया ने की। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा दंगे, बिगड़ चुकी है कानून व्यवस्था। भारत आज विकास की नई छलांग लगा रहा है और राजस्थान के विकास में भी केंद्र सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है, जबकि अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान का विकास ना हो, इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी है। कांग्रेस जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम करती है। किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, दलितों पर अत्याचार सहित विभिन्न मुद्दों के साथ कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। रैली को दिनेश धाबाई, भाजपा उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, सुशीला सीगड़ा, डॉ. राजेश बाबल, गिरधारी लाल खिचड़, संजय जांगिड़, हनुमान नेमीवाल, बिरमी सरपंच छगन सिंह शेखावत, कृष्ण कुमार जानू, मंडल अध्यक्ष देशराज राहड़ ने राज्य सरकार की 4 साल की विफलताओं पर विचार रखे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, देशराज राहड़, मनोज कालेर, इंद्राज सिंह ढ़ाका, भवानी शंकर महनसरिया, विकास ईश्रवाल, सरपंच सविता सीगड़ा, बृजेश सेवदा, सतीश पूनियां, महेश पूनियां, मुकेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य अनिल कुल्हरी, कौशल्या गढ़वाल, जिला मंत्री महावीर सिंह ढ़ाका, संजय चौपदार, अब्दुल रहमान, मो. इब्राहीम, गिरवर सिंह शेखावत, दुर्गाराम मोगा, गिरधारी लाल खिचड, रामावतार लोयल, सुरेश थाकण, रघुवीर सिंह धतरवाल, मोहम्मद इलियास खाँ, सुधीर जांगिड़, रामचंद्र तेतरवाल, लुकमान खाँ, रुस्तम अली, फूलचंद जांगिड़, सत्यपाल सिंह कर्णावत, बालूराम सिहाग, रामनारायण महला, श्रवण धायल, मोहन लाल पूनियां, मोहन सिंह राठी, चन्द्रपाल सिंह शेखावत, नथूराम चपरवाल, कन्हैयालाल मेधवाल, विलास सैनी, दयानंद कुल्हरी, राधेश्याम सैनी, बनवारीलाल, प्रवेश सिहाग, संदीप शर्मा, भवानी सिंह पालावत, बनवारी लाल गढ़वाल इत्यादि कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। सभा के बाद मुख्य अतिथि ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाया गया। संचालन महेंद्र चंदवा ने किया।

Related Articles

Back to top button