चुरूताजा खबर

110 जवानों में से रतनगढ़ व राजलदेसर के दो जवानों का अव्वल प्रदर्शन, बने थानेदार

फिटनेस के बाद आईजी ने दिया नियुक्ति पत्र

मार्च में हुई थी एएसआई की लिखित परीक्षा

चूरू (सुभाष प्रजापत) रतनगढ़ व राजलदेसर थाना के एक-एक जवान अब थानेदार कहलाएंगे। एएसआई के लिए हुई लिखित परीक्षा पास करके दोनों जवानों ने आउटडोर में भी अव्वल प्रदर्शन किया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मार्च माह में एएसआई पद के लिए लिखित परीक्षा हुई थी, जिसमें चूरू जिले के 110 जवानों ने भाग लिया था और परीक्षा के आए परिणाम में 20 जवान ही पास हुए। उसके बाद बीकानेर में आउटडोर हुआ, जिसमें 20 में से 17 जवान ही चयनित हो पाए। आउटडोर के दौरान दौड़, पिटी-परेड जैसी गतिविधियां हुई। एएसआई पद के लिए चयनित हुए 17 जवानों में से दो जवान रतनगढ़ व राजलदेसर पुलिस थाना से वास्ता रखते हैं, जो अब थानेदार कहलाएंगे। रतनगढ़ थाना में कार्यरत हैड कांस्टेबल गोरूराम प्रजापत एवं राजलदेसर थाना में कार्यरत सुरेश कुमार के कंधे अब एक स्टार से सुसज्जित होंगे।

Related Articles

Back to top button