झुंझुनूताजा खबर

पहरी के रूप में सैनिक करते है देश की रक्षा – डॉ. गर्ग

झुंझुनू में राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

झुंझुनू, 71 वां गणतंत्र दिवस समारोह, आज रविवार को स्वर्ण जयंती स्टेडियम में पूर्ण गरिमा व उल्लास मय वातावरण में आयोजित किया गया। तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने ध्वजारोहण किया। राज्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ. गर्ग ने सभी शहीदों को याद करते हुए इस वीर धरा को नमन किया। उन्होंने कहा कि पहरी के रूप में सैनिक देश की रक्षा करते है, उनकी ही बदौलत हम देश में सूख और शांति से अपना जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में उतार चढाव आते रहे पर देश की एकता और अखडता हमेशा कायम रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता शिक्षा एवं स्वास्थ्य है। इसलिए शिक्षा में नवाचार के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरोगी राजस्थान से जो कार्यक्रम सरकार द्वारा प्रारम्भ किया गया है। वह भी काबिले तारिफ है। इसके अतिरिक्त राजस्थान में जनता क्लिनिक भी खोले जा रहे है, जिससे घर के नजदीक ही चिकित्सक की सुविधा उपलब्घ हो सकेगीं शिक्षा के क्षेत्र में सरकार अकेले कुछ नहीं कर सकती इसलिए भामाशाहों का जो सहयोग शिक्षा के क्षेत्र में मिल रहा है वह अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा एवं उत्थान के लिए जिला वर्तमान में अच्छे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए अनेकों योजनाएं चलाकर लाभान्वित कर रही है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र अग्रवाल ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। समारोह के दौरान आरएसी, पुलिस, गौरव सैनानी, महिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट व गाईड कम्पनी, सैनिक स्कूल द्वारा मार्च पास्ट किया गया। शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं की ओर से शारीरिक व्यायाम तथा डंबल का प्रदर्शन किया गया। नरेन्द्र एकेडमी सुल्ताना, जे.के. मोदी उमावि, श्री राणी सती विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आदर्श बाल निकेतन एवं जी.बी मोदी स्कूल के विद्यार्थियों ने बैण्ड वादन प्रस्तुत किया।
इनका हुआ सम्मान -शहीद वीरांगना मीना देवी, सरोज देवी, सुमन देवी का सम्मान किया गया। छात्र-छात्रा, खिलाडी वर्ग में अन्नु, साक्षी कुमारी, टीना चौधरी, बादल कटेवा, मेघा, विशेष, शमरीन मंसुरी, अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग में जगदीश प्रसाद गौड, नानूराम गहनोलिया, नरेश बारोठिया, कमलेश कुमार सैनी, जगबीर सिंह यादव, शिक्षा विभाग ब्लॉक नवलगढ, डॉ. अशोक कुमार ढाका, डॉ. गोपीचन्द जाखड, निरमा बाई, डॉ. योगेश जाखड, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. नावेद अख्तर, नवीद खान, गोपाल सिंह खीचड,़ संदीप, गजपाल सिहं, अजय सिंह निर्वाण, सुधीरा देवी, लक्ष्मणसिंह पुरी, नगेन्द्र विनोद कुमार पुरोहित, राजेन्द्र सिंह, रेखा जांगिड़, पे्रमलता, राजेन्द्र सैनी, विमला देवी, नरेश कुमार यादव, राम सिंह शेखावत, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, नरेन्द्र कुमावत, सुमेर सिंह, श्रद्वा शर्मा, रामदेव सिंह गढवाल, प्रताप सिंह, सुभाषचन्द्र, मनीराम, कानूराम, समाजसेवी एवं भामाशाह वर्ग मेंगढवाल परिवार संस्थान के अध्यक्ष, हरीराम मिस्त्री, संजय कुमार शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, मनोज कुमार सैन, गायत्री उर्फ खुशी झाझड़िया, सरला सैनी, कृष्ण गावड़िया, दिलीप मोदी, चन्द्रलेखा शर्मा, ओमप्रकाश बलवदा, सूरज कुमार, हाजी मकबूल हुसैन कुरैशी, जितेन्द्र कुमार, महेद्र जाखड का सम्मान किया गया।
-इन्होंने जीता साफ-सफाई पुरस्कार – विभिन्न कार्यालयों में गणतंत्र दिवस पर विशेष रूप से सफाई करवाई गई। इनमें प्रथम स्थान पर कलेक्टे्रट कार्यालय, द्वितीय पर महिला एवं बाल विकास विभाग व तृतीय स्थान पर कार्यालय कृषि विभाग रहा। परेड में सैनिक स्कूल दौरासर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में विभिन्न विभागों की ओर से झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे सामाजिक जागरूकता एवं योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई।
समारोह मेें जिला कलक्टर रवि जैन, जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, नगर परिषद के सभापति नगमा बानो, जिला परिषद् मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास जाट, एसडीएम सुरेन्द्र यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडियाकर्मी, शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक सत्यवीर सिंह झाझड़िया व मूलचन्द झाझड़िया ने किया।समारोह के दौरान राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अंतिम दिन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लोगो लगे गुब्बारों को राज्य मंत्री डॉ. गर्ग, जिला कलक्टर रवि जैन एवं पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने हवा में छोडा। वहीं कलक्टर निवास पर राज्य मंत्री ने सक्रांति पर्व पर घायल कबूतर को इलाज के बाद सही होने पर पिंजरे से मुक्त किया। जिला कलेक्टर रवि जैन ने कलेक्टर निवास व कलेक्टे्रट पर और एडीएम राजेन्द्र अग्रवाल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया।जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में, राजकीय सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान करने वाले 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। इनमें रतनलाल, विकास कुमार, उम्मेद कुमार, विकास डारा, राजेश कुमार, राधेश्याम, मणी देवी, नरेन्द,्र सजना देवी, ग्यारसी लाल काला, राधेश्याम खारिया, बंशीलाल शामिल हैं। राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर जिले के शहीद जवानों को नमन किया। इस दौरान जिला कलक्टर रवि जैन, पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button