ताजा खबरसीकर

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एव विश्व शांति महायज्ञ 29 अप्रैल 2023 से

सीकर, सकल दिगंबर जैन समाज सीकर एवं आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नवलगढ़ रोड(खेत) सीकर के संयुक्त तत्वाधान में नवलगढ़ रोड सीकर में करीब 60 साल पुराना जो चेताल्य था वह अब शिखर बंध बनकर तैयार हो चुका है। मंदिर की प्रतिष्ठा हेतु श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एव विश्व शांति महायज्ञ दिनांक 29 अप्रैल को 2023 से 3 मई 2023 तक होने जा रहा है। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव जेपी लालास शम्भू कुमार लुहाड़िया रवि पाटनी पंकज पाटनी पंकज छाबड़ा संयुक्त रूप से बताया की पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु तैयारियां चल रही है पंचकल्याणक आचार्य विवेक सागर जी महाराज संसध के सानिध्य में व पंडित प्रतिष्ठाचार्य विमल कुमार जी जैन बनेठा वाले जयपुर के निर्देशन में होगा। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आने वाले सभी यात्रियों की भोजन व आवास की समुचित व्यवस्था रहेगी। अतः प्रतिष्ठा महोत्सव में सभी अधिक से अधिक संख्या में पधार कर पुण्य अर्जन करके प्रबंध समिति ने निवेदन किया प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी बने संतुलन प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य पात्र सौधर्म इंद्र, ईशान इंद्र, सानत कुमार इंद्र, माहेन्द्र इंद्र, धनपति कुबेर, महायज्ञ नायक,चक्रवर्ती,अन्य मुख्य इंद्र 14, इंद्र,अष्ट कुमारी,56 कुमारी लोकार्तिक देव,झंडारोहण कर्ता, पंडाल उद्घाटन कर्ता,मंगल कलश स्थापना कर्ता,अखंड ज्योति स्थापना कर्ता,फोटो अनावरण,दीप प्रज्वलन आदि समाज के माध्यम से होगी।

Related Articles

Back to top button