झुंझुनूताजा खबर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे – पवन मावंडिया

भाजपा जिला कार्यालय में

झुंझुनूं , स्थानीय मान नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में मनाया गया। जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस को जनजागरण अभियान के रूप में मनाया गया । जनजागरण कार्यशाला में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अशोक सिंह शेखावत बड़ागांव , जनजागरण अभियान के जिला संयोजक प्रवक्ता संजय मोरवाल व झुंझुनू नगर मंडल अध्यक्ष गणेश तिवाड़ी अतिथि के रूप में मंच पर थे। जिलाध्यक्ष मावंडिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय अपने छात्र कार्यकाल से ही जनसंघ की विचारधारा से प्रभावित थे । उन्होंने अपने व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन दोनों में संघर्ष के साथ अनेक बाधाओं को दूर करते हुए एकात्म मानववाद का दर्शन आत्मसात कर अपने सशक्त विचार देश के समक्ष रखे । उनके द्वारा दिया अ्न्तोदय का विचार आज भी देश और दुनिया में बहुत ही प्रासांगिक है उनकी विचारधारा का परिणाम आज देश भर में भारतीय जनता पार्टी के रूप में देखने को मिल रहा है। उपाध्याय के विचारों ने धीरे धीरे संकल्प का रूप धारण कर लिया और एक बड़ा कारवाँ एकात्म मानववाद को आत्मसात करने की ओर चल पड़ा । इस मौक़े पर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष इन्द्राज सैनी, कार्यालय प्रभारी बुद्धराम सैनी, बगड़ मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़ , कुलोद मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड, पार्षद मंजू चौहान , सुधा पंवार , सावित्री सैनी ,सरोज झाझडिया , कुसुम राणासरिया, ललित जोशी , ओबीसी जिला उपाध्यक्ष सुभाष सोनी डांवरिया, लक्ष्मीकांत जोशी , राकेश चहल , मनोज कुमावत , प्रमोद घर ले लिया, अजय तिवाड़ी , लीलाधर पुरोहित , प्रमोद जानूं , शंभू नेहरा, पुरसोत्तम सैनी बगड, ज़ाकिर चौहान, मूलचन्द झाझडिया , दीपक स्वामी, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, विपुल छक्कड, गोपाल शर्मा, नरेश शर्मा बगड, कैप्टन अमर सिंह , राजेन्द्र ठठेरा, मनोज सैनी, जितेन्द्र यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button