
भाजपा कार्याकर्ताओं ने

सूरजगढ़(के के गाँधी) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सूरजगढ़ के भाजपा कार्याकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंति मनाई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि बुधवार को कस्बे के वार्ड नं 18 स्थित श्याम मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंति मनाई गई। जिला महामंत्री विकास शर्मा ने पंडित जी की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हजारीलाल सैनी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सज्जन अग्रवाल, विनोद खेतान, महामंत्री मनोज शर्मा, पार्षद रूक्मानंद सैनी, उपाध्यक्ष सुनिल पालीवाल, रामजीलाल कुमावत, सज्जन जांगिड़, ओमप्रकाश नायक सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।