झुंझुनूताजा खबरराजनीति

भाजपा की नगर मंडल कार्यसमिति में राज्य सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव पारित

भाजपा नगर मंडल झुंझुनू कार्यसमिति की बैठक संपन्न

झुंझुनू, स्थानीय स्टेशन रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट के हॉल में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल झुंझुनू की कार्यसमिति बैठक नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें पार्टी की रीति नीति व बूथ स्तर तक किए गए कार्यों की समीक्षा तथा आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा, जिसके लिए प्रत्येक बूथ पर जाकर बूथ समितियों व पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां करनी होगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी संगठन के बारे में बताया कि कार्यसमिति पार्टी के द्वारा किए हुए कार्यों की समीक्षा है तथा राज्य सरकार की विफलता के खिलाफ विरोध व प्रस्ताव पारित करना है। उन्होंने संगठन की विभिन्न इकाइयों के बारे में विस्तार से बताया। जिला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित ने प्रत्येक कार्यकर्ता को एक दूसरे के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने की बात कही। नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने मंडल के द्वारा किए गए अब तक के कार्यों वह आगामी योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि मंडल के समस्त पदाधिकारियों का कार्य विभाजन किया गया है , जो बूथ स्तर तक जाकर पन्ना प्रमुख तक को मजबूत करने का कार्य करने में लगे हुए हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, प्रमोद खंडेलिया व जाकिर अली चौहान ने भी अपने विचार रखे। नगर महामंत्री दिलीप सैनी ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा जिसका नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी व रामचंद्र शर्मा टाइपिस्ट ने समर्थन किया। प्रस्ताव में जाकिर चौहान ने रीट परीक्षा में जिला आवंटित नहीं करने पर राज्य सरकार का विरोध जताया, नगर मंडल मंत्री एवं पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला ने नगर परिषद के सभी वार्डों में सफाई, बिजली, पानी , सड़क इत्यादि की समस्याओं को प्रस्ताव में शामिल करने की बात कही, नगर मंडल उपाध्यक्ष विकास पुरोहित ने नगर परिषद द्वारा सरकारी भूमि का अवैध पट्टे बनाना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी व मंदिर माफी की भूमियों पर अतिक्रमण आदि समस्याओं को प्रस्ताव में शामिल करने की बात रखी। सर्वसम्मति से इन बातों को राजनीतिक प्रस्ताव में शामिल करने का समर्थन किया गया। नगर मंत्री ललित जोशी ने शोक संदेश प्रस्ताव पढ़ा जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवारों में हुई मृत्यु पर सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट करते हुए हृदय से श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व महापुरुषों की तस्वीर पर पुष्प, धूप, दीप अर्पित कर वंदे मातरम के साथ किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत व भारत माता की जय के नारे के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री रवि लांबा ने किया। इस मौके पर नगर महामंत्री विजेंद्र हटवाल, कोषाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष ताराचंद कुमावत, रामनिवास सैनी, श्रीराम गुरी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ममता शर्मा, सावित्री सैनी, नगर उपाध्यक्ष कुसुम राणा सरिया, आईटी प्रमुख मनीष सैनी, एडवोकेट हनुमान सिंह महला, पूर्व पार्षद संपत सिंह तंवर, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शंभू दयाल नेहरा, ख्याली राम कुमावत , श्री राम सैनी, पार्षद विजय कुमार सैनी, शक्ति केंद्र संयोजक नरेंद्र शर्मा, कार्यालय प्रभारी महेंद्र सोनी, लीलाधर पुरोहित, रतन लाल शर्मा चारणवासिया, मुकेश कुमार सैनी, ताराचंद सैनी , दीप सिंह, शोएब अली, अमित कुमार ,अविनाश पुरोहित, श्रवण सैनी, महेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं मुख्य आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button