झुंझुनूताजा खबरशिक्षा

प्रिंस इंटर नेशनल स्कूल में विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम जयंती मनाई

झुंझुनू, जिला मुख्यालय स्थित प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि संस्थान में परशुराम जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रिंस ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के चेयरमैन जी०एल० कालेर द्वारा परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर जन्मोत्सव का कार्यक्रम आरंभ हुआ। वहाँ मौजूद सभी शिक्षक सदस्यों ने भी भगवान परशुराम को पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रिंस ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के चेयरमैन जी०एल० कालेर ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने गए हैं। वे कलयुग में मौजूद आठ चिरंजीवी में से एक हैं जो आज भी धरती पर मौजूद हैं। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी। भगवान परशुराम भगवान शिव और भगवान विष्णु के संयुक्त अवतार माने जाते हैं। साथ ही सभी विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल महेन्द्र सैनी, प्रिंस कैरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ विजय मूंड, तथा सभी विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button