झुंझुनूताजा खबर

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि और स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती व पुण्यतिथि पर किया कार्यक्रम का आयोजन

सूरजगढ़, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय सूरजगढ़ में युवाओं के प्रेरणास्रोत, भारतीय संस्कृति की सुगंध विदेशों में बिखेरने वाले आध्यात्मिक गुरु, साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकांड विद्वान स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में युवा देशप्रेमी सुदेश खरड़िया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार सैनी और विशिष्ट अतिथि सीकर के सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर लाल मोरदिया व झुंझुनूं से पधारे समाजसेवी सम्पत बारूपाला रहे। इस अवसर पर संविधान सभा की सदस्य, प्रथम लोकसभा की सदस्य व स्वतंत्रता सेनानी अम्मू स्वामीनाथन और भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक, स्वतंत्रता सेनानी पिंगलि वेंकय्या की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम में भारतीय संविधान सभा की एकमात्र दलित महिला प्रतिनिधि तथा भारत में अनुसूचित जाति की पहली स्नातक महिला, दलित चेतना और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक, स्वतंत्रता सेनानी दक्षयानी वेलायुद्धन व स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और सादगी के प्रतीक देश के पूर्व गृहमंत्री, कार्यवाहक प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न गुलज़ारीलाल नंदा की जयंती मनाई। इस मौके पर अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की अध्यक्ष, देश की प्रथम महिला वाइस चांसलर, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा की सदस्य हंसा मेहता को भी उनकी जयंती पर याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी महान विभूतियों के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन कुमार सैनी, विशिष्ट अतिथि संपत बारूपाला, वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कुमार सैन, ओमप्रकाश सेवदा, धर्मपाल गाँधी, सुदेश खरड़िया, मनोहर लाल जांगिड़, दरिया सिंह आदि वक्ताओं ने महान विभूतियों के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को धर्मपाल गाँधी द्वारा लिखित नवीन पुस्तक ‘आजादी के दीवाने’ भेंट की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर समाजसेवी इंद्र सिंह शिल्ला, योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई, शिक्षाविद् राजपाल सिंह फोगाट, सुखराम मेघवाल, सज्जन कटारिया, शिवदान सिंह भालोठिया, पवन कुमार सैनी, संपत बारूपाला, सुदेश खरड़िया, अंजू गाँधी, जगदेव सिंह खरड़िया, राजेंद्र कुमार सैन, मनोहर लाल मोरदिया, ओमप्रकाश सेवदा, धर्मपाल गाँधी, मनोहर लाल जांगिड़, दरिया सिंह, दिनेश, राकेश आदि अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेंद्र कुमार सैन ने किया। संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button