झुंझुनूताजा खबर

पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में लगाना चाहिए एक पौधा- विजय फगेङीया

विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण कार्यक्रम का आगाज

खेतङी, (जयंत खाखरा) पर्यावरण को बचाने के लिए हर एक व्यक्ति को अपने जीवन काल में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। क्योंकि पर्यावरण बचेगा तो हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह पाएगी यह बात वन विभाग के रेंजर विजय कुमार फगेङीया ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर समदेड़ा बांध ,वन्य अभ्यारण में खेतड़ी एसडीएम शिवपाल जाट की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में पर्यावरण का बहुत अधिक महत्व है पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो वन्यजीव भी सुरक्षित रह पाएंगे। विश्व पर्यावरण दिवस पर समदेङा बांध पर बरगद, पीपल, जामुन, शीशम सहित 21 पौधे लगाकर अधिकारियों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान खेतड़ी एसडीएम शिवपाल जाट ने कहा कि खेतड़ी वन्य अभ्यारण क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है यहां पर लहराते हरे भरे वृक्ष पर्यावरण संरक्षण की एक जीती जागती मिसाल है। यहां आने वाले समय में शेर की दहाड़ भी सुनाई देगी। पर्यटक आने से यहां के व्यापारियों को भी अच्छा फायदा होगा। इस मौके पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश यादव ,नगर पालिका ईओ उदय सिंह गुर्जर, फार्मासिस्ट संदीप बबेरवाल, महिपाल सिंह, सत्यवान पूनिया, पवन कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button