
जिला कलेक्टर द्वारा

सीकर, इतिहासकार महावीर पुरोहित की ओर से प्रकाशित दीपावली विशेषांक पुस्तिका विहंगावलोकन का विमोचन आज शुक्रवार को धनतेरस के त्यौहार पर जिला कलेक्टर द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस पुस्तिका में रियासतकालीन दीपावली व सीकर गढ़ के इतिहास के बार में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा लोक जीवन के विभिन्न रंगों का समावेश भी इस पुस्तक में किया गया है। पुरोहित ने बताया कि इस पुस्तक का विमोचन जिला कलेक्टर यज्ञमित्रसिंह देव, भाजपा नेता ईश्वर सिंह राठौड़, गिरीश प्रधान, संजय नानी, बेणीप्रसाद बियाणी, शब्बीर भाटी, एडवोकेट सिखवाल द्वारा किया गया। इस पुस्तक के माध्यम से नई पीढ़ी को पुराने समय की लोक परंपराओं व जीवन को समझने का मौका मिलेगा।