
संगोष्ठी आयोजित

अजीतगढ [अमर चंद शर्मा ] नेहरू युवा केंद्र सीकर के तत्वावधान में कल्पना चावला महिला मंडल अजीतगढ ने विकास में बेटियों का योगदान विषय पर विकास दिवस की पूर्व संध्या पर टैगोर महिला कॉलेज के सभागार भवन में सामाजिक सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष दिनेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं कॉलेज प्राचार्य अशोक सैनी की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित हुई।मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि राष्ट्र के विकास में बेटियों की भूमिका अहम होती है। परिवार राष्ट्र तक विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं विकास की दशा व दिशा तय करती है।एक प्रेरक के रूप में महिलाओं का विकास में योगदान है।प्राचार्य अशोक सैनी,व्याख्याता अनूप सिंह, मौसम सैनी तथा नेहरू युवा केंद्र की स्वयं सेविका एडवोकेट पूनम कंवर ने भी संबोधित किया।व्याख्याता रमेश कुमावत,चावल मण्डल की कोमल कंवर,डिम्पल शर्मा सहित अनेक छात्राएं उपस्थित थी।