ताजा खबरसीकर

1971 के युद्ध में शहीद हुए शहीदों को याद किया

सीकर में शहीद स्मारक पर किया गया वीरांगनाओं का सम्मान

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद राजस्थान इकाई सीकर की ओर से विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान भारतीय सेना के जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर 1971 के युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही सीकर की वीरांगनाओं का सम्मान भी किया गया। कर्नल राजेंद्र सिंह ने कहा कि 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। देश के लिए दी गई इस कुर्बानी में हमारे शेखावाटी के भी अनेक जवान थे। 1971 के युद्ध की ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर देशवासी के दिल में जोश और उत्साह भर देती है।
उन्होंने कहा कि इस दिन भारतीय सेना की बहादुरी के सामने पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था और बांग्लादेश को आजादी मिली थी। यह युद्ध 13 दिनों तक चला। विजय दिवस पर पूरे देश ने ऐतिहासिक जीत के नायक रहे भारतीय सेना के वीर जवानों की वीरता और बलिदान को सलाम किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सीकर के अध्यक्ष मामराज भूरिया, सचिव रामेश्वर रणवां, कैप्टन जालूराम बुरड़क, शीशराम ऐचरा, एक्सईएन सुधीर खीचड़, सुरेन्द्र महण, मदन लाल गढ़वाल, अमर सिंह ओला, चैनसिंह, चोखाराम, रमेश, कर्नल रामेश्वर बुरड़क, संतोष सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इनका हुआ सम्मान

वीरांगना भंवरी देवी, चावली देवी, पप्पू देवी, इसान वानू का सीकर एडीएम मनमोहन मीणा, कर्नल राजेंद्र सिंह सहित अनेक लोगों ने सम्मान किया। इसके साथ ही एनसीसी कैडेट शेखावाटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट सीकर के जवानों ने शहीदों को सलामी दी।

Related Articles

Back to top button