
ए.एस.पी. देवानन्द, ए,सी.जी.एम कन्हैयालाल पारीक,पुलिस उपाधीक्षक हिंमांशु शर्मा,थानाधिकारी अशोक विश्नोई द्वारा
रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] पब्लिक पुलिस लीग के दौरान रतनगढ़ तहसील के फ्रांसा गांव को अपराध मुक्त घोषित करने पर एड.एस.पी. देवानन्द, ए,सी.जी.एम कन्हैयालाल पारीक,पुलिस उपाधीक्षक हिंमांशु शर्मा,थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा सहित गांव के बन्ने सिंह,बजरंग सिंह,नाथाराम जाट आदि को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया | भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा ने बताया कि विगत पांच वर्षों के दौरान रतनगढ़ तहसील के गांव फ्रांसा में किसी भी प्रकार का अपराध प्रकरण दर्ज नही हुआ है इसलिए चुरू पुलिस ने फ्रांसा गांव को अपराध मुक्त गांव घोषित कर दिया है उक्त सम्मान गांव फ्रांसा के समस्त ग्रामवासियों के आपसी प्रेम,सदभाव एवम अपराधिक प्रवृति से दूर रहने के कारण संभव हुआ है फ्रांसा ने कहा कि मै अभिभूत हूँ गौरव महसूस कर रहा हूँ कि मै इस गांव से सम्बन्ध रखता हूँ और मेरी पहचान भी मेरे गांव के नाम से बनी हुई है और आज अपराधमुक्त गांव के कारण सम्मान मिलने पर गौरवान्वित हूँ | इस सम्मान की लाज रखने के लिए हम सभी ग्रामवासी भविष्य में भी आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए गांव को अपराध मुक्त रखने के लिए कृत संकल्पित है | इस दौरान शहर एवम ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य जन उपस्थित थे |