झुंझुनूताजा खबर

सैनिकों के आत्मबल को बढाने के लिए किया गायत्री महायज्ञ

नर नारायण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में

इस्लामपुर, अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार व नर नारायण सेवा समिति इस्लामपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री बिहारी जी मन्दिर में गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजन सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार एवं नर नारायण सेवा समिति के वरिष्ठ परिजन राम गोपाल शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, एच आर गुप्ता द्वारा किया गया। देश की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता को कायम व स्थिर और सुरक्षित रखने के लिए तथा सीमा पर स्थित सैनिकों एवं जवानों के आत्मबल, मनोबल, ब्रह्मबल को बढाकर असीम बल पराक्रम साहस पौरुष का जागरण कर शक्ति संवर्धन हेतू किये गये। इस महायज्ञ में गायत्री महामंन्त्र, महामृत्युंजय मन्त्र, दुर्गा मंत्र, गणेश सहित अनेक वेदमंत्रों की आहुतियां देकर राष्ट्र हित की मंगल कामना की गई। राष्ट्र को अनिष्टकारी शक्तियों से बचाने के लिए सम्पन्न हुए इस यज्ञ में देवपूजन का मुख्य कार्यक्रम सुरेश लाटा, शीशपाल सैनी, सुशील जांगीड़, पवन सूद्रानिया,मोहन अग्रवाल, प्रशान्त शर्मा,शीशराम सैनी,श्याम सुन्दर टेलर, बाबु लाल टेलर व राकेश शर्मा, सुनील शर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button