झुंझुनूताजा खबर

संघमित्रा राएगुरू को बनाया आदर्श समाज समिति इंडिया ओडिशा प्रदेश का अध्यक्ष

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने

सूरजगढ़, राष्ट्रीय सामाजिक संगठन आदर्श समाज समिति इंडिया ने कार्यालय से आदेश जारी करते हुए कटक निवासी साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता संघमित्रा राएगुरू को आदर्श समाज समिति इंडिया ओडिशा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए 30 दिवस में ओडिशा प्रांत के सभी जिलों और शहरों की कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि श्रीमती संघमित्रा राएगुरू ओडिशा प्रांत में कटक की रहने वाली हैं। आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा संचालित सामाजिक और साहित्यिक कार्यक्रमों में भाग लेती रहती हैं। इनकी कार्यशैली कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक कार्यों और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को देखते हुए संघमित्रा राएगुरू को ओडिशा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति से संगठन द्वारा संचालित सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों को दिशा व गति मिलेगी। इनकी नियुक्ति पर आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Related Articles

Back to top button