झुंझुनूताजा खबर

सराय गांव में मिला पॉजिटिव, गांव में फैली दहशत

प्रशासन ने गांव को किया सील

उदयपुरवाटी,[ कैलाश बबेरवाल] बागोली के पास सराय गांव में आज शनिवार को एक व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर गांव में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार सराय गांव का महावीर कुमावत उम्र 36, वार्ड नंबर 8 कुमावत मोहल्ला का है जो महाराष्ट्र मुंबई के दहिसर इलाके में टाइल मिशन का काम करता था। जो महाराष्ट्र से 10 मई को रवाना होकर 13 मई को अपने घर पहुंचा। गांव पहुंचने पर परिजनों ने उसे पुराने मकानों में होम आइसोलेट करवा दिया। 20 मई को गुढ़ागौड़जी GPS क्वारंटाइन ले जाकर सैंपल लिया गया। जिसके बाद 23 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आज शनिवार को एडिशनल एसपी रामअवतार सोनी, एसडीम राजेंद्र सिंह,चिकित्सा विभाग की टीम में ब्लॉक सीएमएचओ भगवान सिंह मीणा, डॉक्टर नीरज सैनी, विवेकशील मीणा, रणजीत सिंह सैनी, सीआई भगवान सहाय मीणा, एसआई राजेंद्र सिंह, एएनएम सुमित्रा, प्रमिला, बबीता, सीमा, ममता तथा पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पॉजिटिव महावीर कुमावत पुत्र मालीराम की विस्तार पूर्वक ट्रैवलिंग हिस्ट्री के बारे में जानकारी ली। परिजनों को होमआइसोलेट किया। पुलिस ने सराय गांव में वार्ड नंबर 8 में नाकाबंदी व गश्त बढ़ाई। ग्रामीणों में मुंबई से आने वाले प्रवासियों से ज्यादा भय बना हुआ है। सराय गांव में अब तक दर्जनों प्रवासी मुंबई से आ चुके हैं जो अपने घरों में होमआइसोलेट होकर रह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button