ताजा खबरसीकर

सेवादल का स्थापना दिवस मनाया

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा

पलसाना, [राकेश शर्मा ] कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रमदान करके व वृक्षों में पानी देकर सेवादल का स्थापना दिवस मनाया गया तथा राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पलसाना ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष महेंद्र लिढान द्वारा सेवादल की विचारधाराओं से अवगत कराया गया तथा सेवादल से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के जुड़ने का आह्वान किया। कांग्रेस सेवादल जिला सचिव बंटी शर्मा ने कहा कि गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर सेवादल की विचारधाराओं का प्रचार प्रसार किया जायेगा तथा ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ा जायेगा। इस दौरान तहसील संयोजक सुभाष राव ,कमल कुमावत ,सुरेश ,मुकेश, रणजीत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button