ताजा खबरसीकर

9 से 11 मार्च तक तीन दिन चलेगा शेखावाटी उत्सव

शनिवार सायं 7 बजे से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम लक्ष्मणगढ़ में अरूण जैमिनी, संजय झाला, चिराग जैन, हिमांशु बवंडर, विवेक पारीक, सुमित्रा सरल सरीखे कलाकार कवि सम्मेलन में देंगे प्रस्तुतियां

सीकर, 9 से 11 मार्च 2024 तक तीन दिवसीय शेखावाटी उत्सव सीकर के लक्ष्मणगढ़ में आयोजित होगा। उत्सव में कवि सम्मेलन, हेरिटेज वॉक, यू फनी बैंड की प्रस्तुति, शोभायात्रा, पारंपरिक खेलकूद, चित्रकला प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र होंगे। सहायक निदेशक पर्यटन विभाग सीकर अनु शर्मा ने बताया कि 9 से 11 2024 मार्च तक तीन दिवसीय शेखावाटी उत्सव इस बार सीकर के लक्ष्मणगढ़ में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शेखावाटी उत्सव का उद्घाटन समारोह शनिवार शाम 6 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम लक्ष्मणगढ़ में होगा। उन्होंने बताया कि शेखावाटी उत्सव के पहले दिन 9 मार्च को प्रात: 8 बजे से लोक कलाकारो शेखावाटी के प्रबुद्धजन, जन प्रतिनिधि, जिला प्रशासन के साथ मुरली मनोहर मन्दिर (डाकनिया मंदिर) से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रातः 9:30 बजे जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेलकूद कार्यक्रम ऊंट एवं घोड़ा नृत्य, साफा बांध, कबड्‌डी, तीन टाँग दौड़ व बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होंगी तथा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ही सायं 7 बजे से अरूण जैमिनी, संजय झाला, चिराग जैन, हिमांशु बवंडर, विवेक पारीक, सुमित्रा सरल से सरीखे कलाकार कवि सम्मेलन में प्रस्तुतियां देंगे।

सहायक निदेशक पर्यटन विभाग अनु शर्मा ने बताया कि शेखावाटी उत्सव के दूसरे दिन 10 मार्च 2024 को प्रातः 8:30 बजे से स्कूली बच्चों एवं लोक कलाकारों, शेखावाटी के प्रबुद्धजन, जन प्रतिनिधि जिला प्रशासन के साथ मुरली मनोहर मन्दिर (डाकनिया मंदिर से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम तक हेरीटेज वॉक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि प्रातः 9 बजे से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ही पारम्परिक खेलकूद, चित्रकला प्रतियोगिता, मेहन्दी, रंगोली, दादा—पोता दौड़, रस्साकसी, वॉलीबॉल, मटका दौड प्रतियोगिता आयोजित होगी तथा सायं 7 बजे से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ही सांस्कृतिक संध्या में यू फनी बैंड द्वारा भव्य प्रस्तुति दी जाएगी सहायक निदेशक शर्मा ने बताया कि शेखावाटी उत्सव के तीसरे दिन 11 मार्च 2024 को प्रातः 7 बजे योग और रन फोर हेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन होगा तथा प्रातः 10 बजे पतंगबाजी एवं सायं 6 बजे चंग, ढप नृत्य के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button