झुंझुनूताजा खबरशिक्षा

छात्राओं ने लगाई मॉडल एग्जीबिशन

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं , स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में बी.ए. बी.एड. बी.एससी. बीएड. चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कॉर्स की छात्राओं द्वारा ‘प्रोजक्ट वर्क’ की एग्जीबिशन लगाई। छात्रा कोमल, अमिषा, मेहरूनिशा, आँचल, रिना चौधरी, मोना गिल, प्रियंका राईका, अल्का ने सौरमण्डल, ज्वालामुखी, डी.एन.ए. संरचना, पादप कोशिका, किडनी, स्वच्छ भारत, पावलव बॉक्स, आवृत्त सारणी आदि थीम पर एक से बढकर एक प्रोजेक्ट बनाये। एग्जीबिशन का अवलोकन जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय व प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने किया। इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्राओं की रचनात्मकता व वैज्ञानिक सोच की सराहना की। सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्राओं के ‘प्रोजेक्ट वर्क’ को प्रेरणादायी बताया। प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने बताया कि श्रेष्ठ मॉडल बनाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा। प्रदर्शनी का आयोजन अनिता मील व अनिल मील के नेतृत्व में हुआ।

Related Articles

Back to top button