
सीकर से बीकानेर जाते समय
रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीकर से बीकानेर जाते समय संगम चौराहे पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद चाकलान व पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगडवा के नेतृत्व मे स्वागत किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बीकानेर जाते समय अल्प प्रवास के दौरान संगम चौराहे पर रुके थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य कल्याण सिंह शेखावत युवा कांग्रेस नेता रामवीर सिंह राईका, रामनारायण व्यास, पूर्व उपप्रधान रतनलाल मेघवाल, पार्षद मुख्तार अहमद खान ,पार्षद जगदीश खटीक, पार्षद जीतू राजेश गहलोत, महेंद्र सैनी ,वेद प्रकाश दानोदिया, पूर्व सरपंच परसा राम मेघवाल, जेठा राम मेघवाल, दिनेश घारू, जसकरण गोड सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।