ताजा खबरसीकर

स्वयं सहायता समूह द्वारा किए गए मास्क वितरित

राजिविका स्वयं सहायता समूह तथा अम्बेडकर मंच द्वारा

श्रीमाधोपुर, [अमरचंद शर्मा ] निकटवर्ती गांव कंचनपुर के राजिविका स्वयं सहायता समूह तथा अम्बेडकर मंच द्वारा मास्क वितरण कार्यक्रम किया गया।ग्रामीण शिव कुमार पालीवाल ने बताया कि मास्क बनाने में समूह कि मंजू देवी,कृष्णा देवी,काजोल ,किरण,विमला देवी, माया देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने अपने निजी खर्चे पर घर में मास्को की सिलाई कर घर घर वितरित करने का कार्य कर रही है। सत्यनारायण धानका ने बताया कि पिछले वर्ष उपरोक्त महिलाओं को रोटरी कल्ब श्रीमाधोपुर द्वारा सिलाई मशीनों का वितरण किया गया था जिसका सदुपयोग कर आज महिलाएं सामाजिक सरोकार के रूप में ग्रामीणों कि सुरक्षा हेतु मास्क बनाकर वितरित कर रही है।

Related Articles

Back to top button