Breaking Liveताजा खबरनीमकाथानाराजनीतिसीकर

सीकर जिले में पांच पर कांग्रेस व तीन सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार विजयी घोषित

सीकर, विधानसभा आम चुनाव 2023 के चुनाव में सीकर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के पांच और भारतीय जनता पार्टी के तीन उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि सीकर, नीमकाथाना, दांतारामगढ़, ,लक्ष्मणगढ़ और फतेहपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए है, जबकि धोद, श्रीमाधोपुर व खण्डेला से बीजेपी उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए है

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सीकर से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र पारीक ने भाजपा के रतन लाल जलधारी को 30038 मतों से हराया है। नीमकाथाना से कांग्रेस के सुरेश मोदी ने भाजपा के प्रेमसिंह बाजौर को 33090 मतों से हराया है। श्रीमाधोपुर से भारतीय जनता पार्टी के झाबर सिंह खर्रा ने कांग्रेस के दीपेन्द्र सिंह शेखावत को 14459 मतों से हराया है। इसी प्रकार दांतारामगढ़ से कांग्रेस के वीरेन्द्र सिंह ने भाजपा के गजानंद कुमावत को 7997 मतों से हराया है। धोद से भारतीय जनता पार्टी के गोवर्धन वर्मा ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्क्ससिस्ट) के पेमाराम को 13378 मतों से हराया है। लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस के गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा के सुभाष महारिया को 18970 मतों से हराया तथा फतेहपुर विधान सभा क्षेत्रा में कांग्रेस के हाकम अली खां ने भाजपा के श्रवण चौधरी को 25993 मतों से हराया है। उन्होंने बताया कि खण्डेला से बीजेपी के सुभाष मील ने कांग्रेस के महादेव सिंह खण्डेला को 42639 मतों से पाराजित किया हैं।

Related Articles

Back to top button