झुंझुनूताजा खबर

टैक्सी चालक व चाट के ठेले वालो की भाजपा ने ली सुध

50 किट रसद सामग्री वितरण

जीएम ज्वेलर्स के संस्थापक गणेश सोनी एवं उनकीं धर्म पत्नी चंदा देवी की शादी की वर्षगांठ पर

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनवरत जारी भाजपा रसोई में 51 वें दिन भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में 50 रसद सामग्री किट जरूरतमंद टैक्सी चालक, चाट के ठेले वाले व प्रवासी मजदूरों को वितरण किया गया। जीएम ज्वेलर्स के संस्थापक गणेश सोनी एवं उनकीं धर्म पत्नी चंदा देवी की शादी की वर्षगांठ पर उनके पुत्र महेश सोनी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से 50 सुखी सामग्री के किट वितरण किए गए। महेश सोनी ने कहां कि इस वैश्विक कोरोनावायरस महामारी के मध्य जरूरतमंद लोगों तक भोजन की रसद सामग्री पहुंचा कर अपने माता-पिता की शादी की वर्षगांठ मनाना हमारे लिए अत्यंत सुखद रहा। भाजपा मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि वार्ड नं 55 मोङा पहाङ, वार्ड 56, वार्ड 39 आदि में जरूरतमंद लोगों तक रसद सामग्री पहुंचाई गई । भाजपा रसोई द्वारा लोकडाउन में भोजन, रसद सामग्री, सब्जियां व फल वितरण कार्य अनवरत किया है व आगे भी इसे जारी रखा जावेगा। रसद सामग्री पैकेट का वितरण भाजपा रसोई चालक महेंद्र सोनी, महेश सोनी, जगदीश गोस्वामी, चन्द्र कान्त बंका, राजेन्द्र कृष्णिया, सुभाष सोनी आदि ने किया।

Related Articles

Back to top button