ताजा खबरसीकर

शहीद राजेंद्र कुमार की अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोग

फतेहपुर से लेकर नारी गांव तक मोटरसाइकिल पर निकाली तिरंगा यात्रा

फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी ] फतेहपुर निकटवर्ती ग्राम नारी के राजेंद्र कुमार शहीद होने के बाद बुधवार को उनका पार्थिव शरीर को फतेहपुर सदर थाने लाया गया जहां पर सैकड़ों की तादाद में पहले से आसपास के गांव के देशभक्त अपने लाल के अंतिम दर्शन के लिए मौजूद थे। देखते ही देखते सदर थाना परिसर में भारी तादाद में लोग इकट्ठा हो गए तथा जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी पहुंच गए। आमजन का कहना था कि राजेंद्र कुमार को शहीद का दर्जा मिले इसके अलावा उनके परिवार को आर्थिक मदद भी मिले अधिकारियों से बात करने के बाद विधायक हाकम अली खान ने लिखित में आश्वासन दिलाया कि जो संभव मदद हो सकती है करने का प्रयास करेंगे। जिसके बाद सेना के खुले ट्रक में हजारों की तादाद में लोगों द्वारा मोटरसाइकिल गाड़ियां तथा डीजे की धुन पर बड़े ही जोश और जुनून के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ले जाया गया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की। वही गांव में अंतिम दर्शन के लिए उनके घर में उनका पार्थिव शरीर रखा गया। जहां से उनके पैतृक शमशान घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे। हर कोई भारत माता के जयकारे लगा रहा था तो वहीं शहीद राजेंद्र प्रसाद अमर है कभी नारे लगा रहे थे। श्मशान घाट में सभी पहुंचे हुए प्रबुद्ध जनों ने उनको पुष्प अर्पित कर सलामी दी तो वही फौज के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया तथा उनके 12 वर्षीय पुत्र ने उनको मुखग्नि दी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जिले की प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत फतेहपुर विधायक हाकम अली खान नगर पालिका अध्यक्ष मुस्ताक नजमी लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष मुस्तफा कुरेशी भाजपा नेता गोवर्धन सिंह जिला परिषद सदस्य सुभाष रॉड आरएलपी के प्रदेश प्रवक्ता महिपाल महला सरपंच विद्याधर मील भगवान सिंह नेहरा प्रताप सिंह नारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामगढ़ एसडीएम फतेहपुर तहसीलदार वीडियो सुनील कुमार ढाका यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजेंद्र पाल हुड्डा भाजपा नेता विकास भास्कर कामरेड आबिद हुसैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button