ताजा खबरधर्म कर्मसीकर

दांता में श्री खेड़ापति बालाजी का तीन दिवसीय मेला महोत्सव हुआ शुरू

तुलसी कलश पोथी यात्रा निकाली, निशान ध्वज पदयात्रा कल

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] दांता के श्री खेड़ापति बालाजी धाम में 29वें हनुमान जयंती वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में गुरुवार से तीन दिवसीय विशाल मेला महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। गुरुवार को सुबह विशाल कलश पोथी यात्रा निकाली गई जो बैंडबाजे के साथ गिरधारीजी का मंदिर मैन बाजार चौपड़ से रवाना होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई खेड़ापति बालाजी धाम पहुंची जहां बालिकाओं व महिलाओं ने कलश अर्पण कर मनौतियां मांगी। कलश पोथी यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अनेक स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई। इसके बाद शाम 4 बजे से अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचिका राधा किशोरी वृन्दावन के मुख से नानी बाई रो मायरो का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोलकाता के कारीगरों द्वारा कोलकाता से मंगाए गए विशेष फूलों से बालाजी का अलौकिक श्रृंगार किया गया। श्री खेड़ापति बालाजी मेला उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8:15 बजे से विशाल निशान ध्वज पदयात्रा करणी कोट मंदिर से खेड़ापति बालाजी धाम तक निकलेगी। वहीं सुबह 11.15 बजे से विद्वान पंडितो के मंत्रोच्चार द्वारा बालाजी का रुद्राभिषेक किया जाएगा। रात्रि 8.15 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें गायक कलाकारों द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएगी। 16 अप्रेल शनिवार को सुबह 8.15 बजे से नवकुंडीय हवन यज्ञ होगा। दोपहर 12:15 बजे से रामधुन हरि कीर्तन के साथ बालाजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही 11 किलो का केक काटकर बधाइयां बांटी जाएगी। इस दौरान अखंड ज्योत रहेगी व छप्पन भोग प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। महाप्रसाद भंडारा दोपहर 1 बजे से किया जायेगा। रात्रि 8 बजे से 108 दीपकों के साथ महाआरती का विशेष उत्सव होगा। रात्रि 8.30 बजे से चंग धमाल के साथ हनुमान जयंती विशेष भजन कीर्तन संध्या का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button