
चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि सरदारशहर में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। 15 फरवरी को टेम्पो में यात्रा कर रही बबीता से सोने की चेन चोरी का मामला सामने आया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस थाना सरदारशहर में मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने श्रीगंगानगर जिले की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी सन्जु बावरी (23) लालगढ़ की रहने वाली है, जबकि सपना (21) जैतसर की निवासी है।दोनों आरोपियों से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली गई है, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये है। पुलिस अन्य वारदातों में इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल और वृत्ताधिकारी रामेश्वरलाल सारण के निर्देशन में की गई।इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई, प्रदीप कुमार, ममता, जयसिंह और राजेन्द्र सिंह की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।