ताजा खबरराजनीतिसीकर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अहलावत के नेतृत्व में किया कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

भाजपा के नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत

सीकर, [बाबूलाल सैनी ] भाजपा के प्रदेशव्यापी अभियान नहीं सहेगा राजस्थान के तहत शनिवार को अंबेडकर सर्किल में मूर्ति के समक्ष कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत के नेतृत्व में नहीं सहेगा राजस्थान अभियान में प्रदेश की गहलोत सरकार में बढ़ते महिला अत्याचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, पेपरलीक जैसी घटनाओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत ने कहा कि राजस्थान में गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार महिला अत्याचार बढ़े हैं, कानन्न व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ती जा रही है, सरकारी अधिकारियों व सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुंच चुका है, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए पेपर लीक किये जा रहे हैं, दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। कहा कि ऐसे अनेक मामले में जिसको लेकर अब राजस्थान नहीं सहेगा।

जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार में जनता अत्याचार सहते-सहते थक चुकी है। कांग्रेस सरकार में अत्याचारों को लेकर आम जनता में आक्रोश भरा पड़ा है। महिलाओं की बात हो, युवाओं की बात हो, सुरक्षा की बात हो, भ्रष्टाचार की बात हो सबमें कांग्रेस सरकार विफल रही है। कहा लेकिन अब राजस्थान की जनता नहीं सहेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री बंशीधर बाजीया, प्रदेश सैनिक प्रकोष्ठ सह संयोजक कविता सामोता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निलम मिश्रा, जिला महामंत्री रमेश जलधारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, बूथ सशक्तिकरण जिला प्रभारी महेंद्र जोशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजेश सिंह, एससी मोर्चा महामंत्री रविंद्र गहलोत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष कुल्हरि, सुमित जोशी, जितेंद्र जांगिड़ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button