चुरूताजा खबर

उप तहसील भानीपुरा तहसील में क्रमोन्नत, नवीन उप तहसील हमीरवास बड़ा का भी सृजन

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

चूरू, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चूरू जिले की भानीपुरा उप-तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा जिले के हमीरवास बड़ा (तहसील राजगढ़) को नवीन उप तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कायोर्ं के निस्तारण में सुगमता होगी। इस प्रस्ताव अन्तर्गत क्रमोन्नत तहसील भानीपुरा में 6 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 22 पटवार मण्डल व 61 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप तहसील हमीरवास बड़ा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल व 36 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में नए तहसील व उप तहसील कार्यालय खोलने तथा विभिन्न उप तहसीलों के क्रमोन्नयन की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने चूरू जिले में यह स्वीकृति दी है।

Related Articles

Back to top button