Breaking Liveझुंझुनूताजा खबरराजनीतिविशेषवीडियो

Video News – मावंडिया की भाजपा झुंझुनू जिलाध्यक्ष पद से हुई विदाई, बनवारी लाल सैनी को बनाया जिलाध्यक्ष

यह तो होना ही था – पार्टी पर कम अपनी महत्वाकांक्षाओ पर ज्यादा ध्यान था मावंडिया का

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी ने झुंझुनू भाजपा जिला अध्यक्ष के पद से पवन मावंडिया की विदाई कर दी है और उनके स्थान पर वरिष्ठ एवं भाजपा के अनुभवी नेता बनवारी लाल सैनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कोई अप्रत्याशित नहीं हुआ है इसके कयास लंबे समय से लगाए जा रहे थे क्योंकि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया के समय में जनता ने संगठन से दूरी बना ली थी वहीं मूल भाजपा कार्यरताओ एवं वरिष्ठ नेताओं की भी लगातार अनदेखी की गई। साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष को राग दरबारी लोग ही पसंद थे चाहे वह मीडिया के हो या जिला स्तर पर उनकी कार्यकारिणी में जिसके चलते दिनों दिन झुंझुनू में भाजपा का संगठन कमजोर होता चला गया और प्रदेश में एक तरफ भाजपा ने इतनी बड़ी जीत हासिल की वहीं भाजपा को झुंझुनू जिले में महज दो ही सीटों पर संतुष्ट होना पड़ा। वहीं भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं में भी अनदेखी को लेकर उनके खिलाफ आक्रोश और नाराजगी लंबे समय से बनी हुई थी। वहीं पिछले दिनों किसान आक्रोश रैली में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी तत्कालीन नेता उप प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ झुंझुनू में आए थे तब अपेक्षित भीड़ भी नहीं जुट पाई थी और इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह कार्यकर्ताओं को सभा के बीच में से ही गेट पर जाने से नोक झोक कर रोक रहे थे। जिसके चलते हाई कमान भी उनसे नाराज था।

पूर्व जिला अध्यक्ष मावंडिया की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं दिनों दिन बढ़ती गई और संगठन के प्रति उनकी जवाब देही कम होती गई जिसके चलते झुंझुनू में भाजपा कमजोर होती चली गई। वहीं अब भारतीय जनता पार्टी ने बनवारी लाल सैनी को जिला अध्यक्ष बनाया है जो लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और पूर्व में उप जिला प्रमुख भी रह चुके हैं साथ ही लोकसभा प्रत्याशी भी रह चुके हैं। उन्हें भाजपा की रीति और नीतियों का अच्छी तरीके से ज्ञान है साथ ही वह बहुत ही सरल स्वभाव के हैं। प्रदेश स्तर पर झुंझुनू जिला अध्यक्ष को बदले जाने के लिए हाल ही में लंबे समय से माथा पच्ची चल रही थी और उनकी खोज अंततः बनवारी लाल सैनी पर जाकर पूरी हुई। आपको बता दें कि पार्टी सैनी समाज से ही जिला अध्यक्ष नियुक्त करना चाहती थी। इनमें वर्तमान परिस्थितियों में बनवारी लाल सैनी सबसे उपयुक्त लगे जिसके चलते उनका जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शीघ्र ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सैनी समाज के व्यक्ति को जिला अध्यक्ष पर दोबारा से स्थापित कर दिया गया है। हालांकि कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अब सैनी समाज को लोकसभा क्षेत्र से टिकट मिलने की संभावना है बहुत ही क्षीण हो चुकी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश पर आठ जिलों के जिला अध्यक्ष बदले गए हैं। इसमें सीकर से कमल सिकवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है और यह परिवर्तन की घोषणा तत्काल प्रभाव से लागू होगी। प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने इसके आदेश देर रात को जारी किए थे। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

Related Articles

Back to top button