झुंझुनूताजा खबरराजनीति

भाजपा झुंझुनूं शहर मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न

नगर महामंत्री दिलीप सैनी की अध्यक्षता में

झुंझुनूं, भाजपा शहर मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित होटल में नगर महामंत्री दिलीप सैनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री सरजीत चौधरी व जिला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित रहे। इनके अलावा मंच पर मंडल प्रभारी अरुणा सिहाग, नगर महामंत्री विजेंद्र हटवाल व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान भी थे। बैठक का शुभारंभअतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम के साथ किया गया। जिला महामंत्री सर जी चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी एक से18 दिसंबर तक राजस्थान की सभी 200 विधानसभा में चलने वाली जन आक्रोश यात्रा के अंतर्गत झुंझुनू शहर मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ता को भी झुंझुनू विधानसभा की जन आक्रोश रथयात्रा में अपना संपूर्ण योगदान देना है। चौधरी ने बूथ स्तर तक केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व कांग्रेस की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियो के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में नगर कोषाध्यक्ष श्री लोकेश अग्रवाल द्वारा राजस्थान की जन विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनैतिक प्रस्ताव पढा गया जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने दोनो हाथ ऊपर उठाकर अनुमोदन किया । राजनीतिक प्रस्ताव में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने झुंझुनूं नगर परिषद के खिलाफ उनके वार्डो में विकास कार्य न होने के बारे में बताया, जिसको राजनीतिक प्रस्ताव में जोड़ा गया। मंच संचालन कर रहे नगर मंत्री चंद्रप्रकाश शुक्ला ने शोक प्रस्ताव पढ़ा व बैठक में पिछले दिनों दिवंगत हुए पार्टी कार्यकर्ताओं विश्वनाथ बेसवाल, पंकज ठठेरा, प्रभाती देवी,कमल अग्रवाल,भगवती प्रसाद बावलिया को 2 मिनट का मोन रखकर श्रंधाजली दी ।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन किया गया। नगर मंत्री ललित जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी,रामनिवास सैनी,ताराचंद सैनी नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, विनोद जांगिड़ , युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, खलील सिलावट,महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सीमा अग्रवाल,कार्यालय प्रभारी महेंद्र सोनी, जिला कार्य समिति सदस्य ख्यालीराम कुमावत, पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा ,जाकिर चौहान,कैलाश कुमावत,सुमेर कड़वासरा,संपत सिंह तवर, एससी मोर्चा अध्यक्ष विनोद चावरिया,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मुकेश सैनी,मधु मोरारका,अल्पसंख्यक मोर्चा के अयूब भाटी,इकबाल चेजारा,हवलदार इकबाल,वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान सिंह महला सहित बड़ी संख्या में मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button