ताजा खबरसीकर

336 युवा दौड़ में हुए सफल

सेना भर्ती रैली में

सीकर , जिला स्टेडियम में 10 से 23 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली में आज रविवार को सीकर जिले के 5 हजार 219 पंजीकृत युवाओं ने भर्ती रैली में भाग लिया। सेना भर्ती रैली के मेजर विजय ओपले ने बताया कि सीकर जिले के 5 हजार 219 पंजीकृत युवाओं ने भर्ती रैली में भाग लिया। जिसमें से 3845 युवा दौड़ में असफल पाये गये तथा 326 अभ्यर्थियों को प्री- हाईट जांच में अयोग्य घोषित किया गया। 336 अभ्यर्थियों को दौड़ में उत्तीर्ण घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि 21- 23 अक्टूबर को अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच एवं चिकित्सा परीक्षण किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button