झुंझुनूताजा खबर

पुष्पलता लक्ष्मी को आदर्श समाज समिति इंडिया रायबरेली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया‌‌

राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्थान

सूरजगढ़, राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा दीपशिखा की अनुशंसा पर संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने पुष्पलता पाण्डेय लक्ष्मी को उत्तर प्रदेश प्रांत में रायबरेली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि पुष्पलता लक्ष्मी उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले की रहने वाली हैं और आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार से काफी लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। संस्थान द्वारा संचालित साहित्यिक व सामाजिक गतिविधियों में निरंतर भाग लेती रही हैं। संस्थान के प्रति भावनात्मक लगाव व उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक कार्यों को मद्देनजर रखते हुए उनको आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार का विशिष्ट सदस्य बनाया गया है। उनके मन में विद्यमान राष्ट्रप्रेम और साहित्य प्रेम को देखते हुए उन्हें रायबरेली का जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए निर्देशित किया गया है कि आप राष्ट्रहित व समाज हित में संगठन को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने उत्तरदायित्व का तन-मन-धन के साथ निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सफलता अर्जित करोगे। संगठन द्वारा संचालित सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखोगे। किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं करोगे। नफरत फैलाने वाले संगठनों से दूर रहोगे। पद की गरिमा का ख्याल रखोगे। संगठन के विरुद्ध गतिविधियों में भाग नहीं लोगे। 30 दिवस में कार्यकारिणी का गठन कर कार्यालय को सूचित करोगे। पुष्प लता लक्ष्मी की नियुक्ति पर राष्ट्रीय महासचिव कमल धमीजा सहित संस्थान से जुड़े अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Related Articles

Back to top button