खेलकूदताजा खबरसीकर

जिले में रविवार तक 9330 खिलाड़ियों ने करवाया ऑनलाईन पंजीयन

राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक 2022-23

सीकर, जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिले में राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक 2022-23 खेलों के प्रति शहरी युवाओं में भाग लेने के लिए उत्साह चरम पर है। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी (रविवार) तक जिले में 9330 खिलाडियों ने ऑनलाईन पंजीयन करवाया है, जिसमें 6134 पुरूष व 3196 महिलायें है।

जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नगर पालिका रामगढ़ में 763 पुरुष व 736 महिलाएं कुल 1499, फतेहपुर में 819 पुरुष व 546 महिलाएं कुल 1365, सीकर में 1001 पुरुष व 271 महिलाएं कुल 1272, श्रीमाधोपुर में 723 पुरुष व 264 महिलाएं कुल 987, लक्ष्मणगढ़ में 712 पुरुष व 267 महिलाएं कुल 979, नीमकाथाना में 565 पुरुष व 334 महिलाएं कुल 899, खंडेला में 547 पुरुष व 273 महिलाएं कुल 820, रींगस में 418 पुरुष व 152 महिलाएं कुल 570, खाटूश्यामजी में 236 पुरुष व 104 महिलाएं कुल 340, लोसल में 147 पुरुष व 144 महिलाएं कुल 291, दांता में 99 पुरुष व 91 महिलाएं कुल 190, अजीतगढ़ नगर पालिका में 125 पुरुष व 26 महिला कुल 151 खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीयन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button