चुरूताजा खबरराजनीति

कार्यकर्त्ता धन्यवाद सम्मेलन में बोले राठौड़ – हार जीत एक सिक्के के दो पहलु

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा चुरू लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा वार कार्यकर्त्ता धन्यवाद सम्मेलन आयोजित करके कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर रही है | इसी क्रम में रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्त्ता धन्यवाद सम्मेलन स्थानीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल में आयोजित किया गया | मंचस्थ अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय,भारत माता एवम श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के आगे दीपप्रज्व्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ | कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि हार जीत एक सिक्के के दो पहलु होते है | राजनीती में चार दशक का लम्बा अनुभव है |इस बार हार का कड़वा स्वाद भी चखा है | लेकिन परिस्थितियां कैसी भी हो, जनता जनार्दन का निर्णय स्वीकार करते हुए आगे बढ़ेगे | जनता के सुख दुःख में बराबर की भागीदारी निभायेगे | चुरू लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे देवेन्द्र झाझडिया ने कहा कि खिलाडी कभी हारता नही है | हर हार से सीखता है और फिर नये अनुभव के साथ आगे बढ़ता है | राजनीती क्षेत्र में हार जीत लगी रहती है | आप सब के बीच में रह कर कार्यकर्ताओं के कार्य करवाने के लिए कृत संकल्पित हूँ | झाझडिया ने कहा रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का विशेष आभार प्रकट करता हूँ कि पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा आगे रही है | पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक करके रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को बढ़त दिलवाई है जो कि सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से संभव हुआ है | भाजपा शहर मण्डल संयोजक महेश सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया है | मंच पर चुरू विधायक हरलाल सहारण,भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, भाजपा जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा,जिला प्रमुख वन्दना आर्य,जिला उपाध्यक्ष भागीरथ सिंह राठौड़,भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालान,जिला मंत्री भारती मुदगल,रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा,छापर नपा अध्यक्ष श्रवण सैनी,रतनगढ़ भाजपा शहर मण्डल संयोजक महेश सैनी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन अरुण पंचलगिया ने किया | कार्यक्रम के समापन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बजरंग गुर्जर के छोटे भाई के निधन पर दो मिनिट का मौन भी रखा गया | इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button