झुंझुनूताजा खबर

काजड़ा के सार्वजनिक इंदिरा गांधी पार्क में किया पौधारोपण

हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर

काजडा़, ग्राम के सार्वजनिक इंदिरा गांधी पार्क में विवेकानन्द पब्लिक स्कूल काजडा़ की प्राचार्या मंजू तंवर के सानिध्य में पौधरोपण किया गया | अशोक , शिशम, नीम सहित ग्यारह पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया | शिक्षाविद मनजीत सिंह तवंर ने बताया कि पर्यावरण की शुद्धता को बनाये रखने में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की आवश्यकता है एक व्यक्ति एक पौधा लगाने की मुहिम के लिए आम जन को प्रेरित किया जायेगा| पौधरोपण के इस मौके पर 551 पौधे लगाने का संकल्प युवाओं द्वारा लिया है| काफ़ी समय से इस पुनीत अभियान को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष पौधे लगाने का कार्य किया जा रहा है| पौध रोपण में वयोवृद्ध सेवानिवृत्त प्राध्यापक राधेश्याम जांगीड़, भवंर सिंह गुर्जर, वैद्य जय प्रकाश स्वामी, रायसिंह शेखावत, राजेश शर्मा,अनिल जांगीड़,रमेश गुर्जर, अशोक कुमावत, विकी मारवाल,रामनिवास सहित कई युवा इस अभियान में शामिल रहे|

Related Articles

Back to top button