झुंझुनूताजा खबर

अरूण जेटली को भाजपा ने दी श्रद्धाँजलि

भाजपा जिला कार्यालय में

झुंझुनूं , स्थानीय मान नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में पूर्व वित्तमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली को जिला भाजपा ने पुष्पाँजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मावंडिया ने इस मौके पर कहा कि जेटली एक विद्वान , सरल स्वभाव, प्रखर वक्ता, अनुपम व्यक्तित्व के धनी थे। यह देश व पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर जिला महामंत्री विकास शर्मा लोटिया, सभापति सुदेश अहलावत, जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा, उपाध्यक्ष अरूणा सिहाग, प्रवक्ता संजय मोरवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष विमला चौधरी, सुधा पंवार, मंजू चौहान, सम्पत कुमावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह छावसरी, अजय तिवाङी, ग्रामिण मण्डल अध्यक्ष इन्द्राज सैनी, कुलोद मण्डल अध्यक्ष सतीश खींचङ, प्रमोद खंडेलिया, सम्पत सिंह, विपुल छक्कङ, दिपक स्वामी, पार्षद सुधीर चाहर, सुभाष सैनी मावंडिया, एस्सी मोर्चा महामंत्री शंभू पंवार, मूलचन्द झाझङिया, राजेश झाझङिया सहित जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर जेटली को श्रद्धाँजलि दी।

Related Articles

Back to top button