झुंझुनूताजा खबर

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जन्मदिवस पर बांटे रसद सामग्री किट, साबुन, सैनिटाइजर मास्क

भाजपा रसोई में तैयार 1000 भोजन पैकेट जरूरतमंदों को किए वितरित

झुंझुनू, जिला भाजपा कार्यालय माननगर में संचालित भाजपा रसोई में आज शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया ने अपना जन्म दिवस सादगी से मनाया।लॉक डाउन के तहत नियमों का पालन करते हुए बिना किसी औपचारिकता के महज 4 लोगों के साथ मनाया 44 वां जन्मदिवस। भाजपा जिलाध्यक्ष मावंडिया ने जन्मदिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष एवं ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त के साथ जरूरतमंद लोगों के लिए 50 रसद सामग्री किट तैयार करवाकर वितरित किए। वहीं जिला भाजपा उपाध्यक्ष अरुणा सिहाग व सीताराम शर्मा बुद्धा का बास द्वारा तैयार किए गए मास्क झुंझुनू शहर के गांधी उद्यान में सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद झुंझुनू के सफाई निरीक्षक बाबूलाल चंदेल व अली हसन की मौजूदगी में मास्क के साथ साबुन, सैनिटाइजर भी वितरित किये गए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को सैल्यूट किया। भाजपा रसोई संयोजक महेंद्र सोनी ने बताया कि प्रतिदिन की भांति भाजपा रसोई में जरूरतमंद लोगों के लिए 1000 भोजन पैकेट बनाकर भाजपा नगर अध्यक्ष एवं ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में शहर के मोड़ापहाड़ क्षेत्र में गुजर-बसर करने वाले मोहल्ला नायकान, नट बस्ती, मेघवालों की ढाणी, कसाइयों की ढाणी, चौबारी मंडी, पुराना बस स्टैंड, पीपली चौक आदि क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं चंद्रकांत बंका, जगदीश गोस्वामी, संजय शर्मा, संदीप सोनी, प्रमोद टीबड़ा द्वारा भोजन पैकेट जरूरतमंद लोगों के घरों तक पहुंचाए गए।

Related Articles

Back to top button