
नगर अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में

रतनगढ़,[सुभाष प्रजापत] स्थानीय वार्ड संख्या एक में पार्षद मदन लाल सैनी के घर पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 129 वी जयंती नगर अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया ने बताया कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को युग पुरुष के रूप में जाना जाएगा जिन्होंने भारत के संविधान का निर्माण किया आज इसी का परिणाम है कि पूरे विश्व में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था भारत में है। अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन की स्थिति को देखते हुए पार्टी ने निर्णय लिया है कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अंबेडकर जयंती मनाएंगे। इसी क्रम में आज बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 129 वी जन्म तिथि मनाई गई है। इस अवसर पर पार्षद मदन लाल सैनी, मनोज, हारीत, भरत सैनी, रामकिशन मटोलिया, दौलत खटीक, हनुमान प्रसाद, दायमा, अमर चंद सैनी, ओम प्रकाश सैनी, राधेश्याम सैनी, विजय सैनी आदि उपस्थित रहे।