झुंझुनूताजा खबर

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित

तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर में

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें आगामी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने उद्घाटन सत्र में कार्यसमिति की प्रस्तावना रखी तथा मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में मुख्य अतिथि भा ज पा के पूर्व प्रदेश मंत्री ओम सारस्वत ने समिति के सदस्यों के समक्ष राष्ट्र हित एवं संगठन हित में कार्य करने के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा जिला संगठन प्रभारी गोरधन वर्मा ने संगठनात्मक वृत लिया एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी तथा सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया ने कुम्भाराम लिफट कैनाल की योजना एवं वित्तीय स्थिति के संदर्भ में बताते हुए कहा कि यह योजना पूर्णतः केन्द्र सरकार की है जिसमें भारत सरकार के अतिरिक्त जायका कम्पनी ने भी आर्थिक सहयोग किया है ।इस दौरान प्रशिक्षण विभाग के जयपुर प्रान्त के प्रभारी कमल सिखवाल ने भी अपने विचार कार्यकर्ताओं समक्ष रखे। कार्यसमिति में जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशम्बर पूनिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा,पूर्व सांसद संतोष अहलावत, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, सुरेन्द्र मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, सुनील लाम्बा, राकेश शर्मा, जिला मंत्री रिशाल कंवर, सुनिता स्वामी, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा,पवन शर्मा गुढा, राकेश पाटन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ,ओ. बी. सी. जिलाध्यक्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज स्योराण, भा ज पा नेता विष्णु रुंथला, कृष्ण कुमार जानू,जिला मानीटरिंग प्रभारी प्रभू सिंह बारेठ, सुभाष कश्यप, समर्पण अभियान के जिला संयोजक सेवाराम गुप्ता,झुंझुनूं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुर स्वामी,बबाई मंडल अध्यक्ष राकेश सोनी,चैलासी मंडल अध्यक्ष प्रकाश सैनी, मुकुन्दगढ़ मनीष शर्मा, पचेरी मंडल अध्यक्ष सतवीर दौराता, बिरमी मंडल अध्यक्ष देशराज राड़, उदयपुरवाटी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सैनी, चंवरा मंडल अध्यक्ष जतन सैनी,जसरापुर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र काजला, गुढा मंडल अध्यक्ष राकेश जाखड़,सूरजगढ़ शहर अध्यक्ष संजय गोयल,कारी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कर्णावत, सूरजगढ़ के पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, सुरेन्द्र भाटिया, जिला परिषद सदस्य बीरबल गोदारा,डा हरिसिंह गोदारा,आई टी सैल के मनीष सैनी, सावित्री सैनी, मंजू चौहान,दलीप सैनी, विजेंद्र हटवाल, रामनिवास सैनी, मदन सैनी उदयपुरवाटी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button