झुंझुनूताजा खबर

भाजपा की शक्ति केंद्र विस्तारक कार्यशाला संपन्न

नर नारायण मंदिर झुंझुनू में

भारतीय जनता पार्टी जिला झुंझुनू की शक्ति केंद्र विस्तारक कार्यशाला आज स्थानीय नर नारायण मंदिर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओम सारस्वत के आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओम सारस्वत ने कहा कि प्रत्येक विस्तारक को शक्ति केंद्रो की बुथों तक जाकर सदस्यता अभियान अभियान को गति देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी सांसद, विधायक, स्थानीय निकायों के अध्यक्ष,प्रधान, उप प्रधान सहित सभी जनप्रतिनिधि विस्तारक के रूप में कार्य करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने कहा कि जिले में सदस्यता अभियान बहुत ही तीव्र गति से चल रहा है तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि इस में सहभागिता से कार्य कर रहे हैं तथा पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को जल्द ही पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र जी मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापित जिला महामंत्री विकास शर्मा ने किया। कार्यशाला में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शीशराम राजोरिया, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश गजराज, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विमला चौधरी, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार जेवरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सदीक सैयद ,ओबीसी मोर्चा के जिला संयोजक प्रकाश सैनी ,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर झुंझुनू वाला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यशाला में अरुणा सियाग, बुधराम सैनी, प्रमोद खणडेलिया कमल अग्रवाल, विकास सैनी सरपंच ढाणा, पिलानी चेयरमैन विजय हलवाई, वाइस चेयरमैन राकेश शर्मा, उमाशंकर महमिया, सुधा पंवार, मंजू चौहान ,भंवरी शेखावत, मंडल अध्यक्ष दिलीप स्वामी, ईश्वर सिंह झेरली, इंद्राज सैनी, केदार खींची,देवाराम सैनी, संजय गोयल,रुस्तम अली, बिरबल यादव,मनीष शर्मा गोविंद सिंह बगड़ व राकेश शर्मा बगड़ मदन लाल सैनी उदयपुरवाटी विमल सैनी विपुल छक्कड़, जाकिर चौहान रुकमानंद सैनी सुरेंद्र भाटिया जिला पार्षद सरोज श्योराण दीपक स्वामी पंकज ट्रेलर सुभाष सैनी मांवडिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button