
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी कल मंगलवार को सीकर आएंगे। वे सालासर जाते समय सीकर रूकेंगे। जयपुर से सीकर की सीमा में प्रवेश करने पर जिला संगठन की ओर से सैनी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जायेगा। जिला महामंत्री महेंद्र जोशी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष पद ग्रहण के बाद पहली बार सीकर आ रहे हैं। वे जयपुर से सालासर बालाजी के दर्शन करने के लिए जाएंगे, जिसमें सीकर की सीमा सहित काफी स्थान पर सैनी का जिला संगठन की ओर से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत में जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, विधायक प्रेमसिंह बाजौर, बंशीधर बाजिया, झाबरसिंह, रतनलाल जलधारी, गोरधन वर्मा, जिला प्रमुख अर्पणा रोलन सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। सैनी का सुबह दस बजे 10 बजे सरगोठ सीमा पर, 10.30 बजे रींगस, 10.45 बजे बावड़ी, 11 बजे ठीकरिया, 11.15 बजे लाखनी मोड, 11.30 मंढ़ा मोड़, 120 बजे पलसाना, 12.30 औद्योगिक क्षेत्र पलसाना, 12.45 रानोली, 1 बजे गोरिया, 1.15 बाजौर, 1.30 गोकुलपुरा, 2 बजे सर्किट हाउस आएंगे। यहा पर प्रदेशाध्यक्ष सैनी पत्रकारों से रूबरू होंगे।