अपराधचुरूताजा खबर

घर में घुसकर छेड़छाड़ और रेप के प्रयास करने का मामला दर्ज

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] तारानगर तहसील के वार्ड 26 में घर में सो रही 30 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ और रेप का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस महिला की रिपोर्ट पर वार्ड 30 के आरोपी युवक के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ और रेप का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार दोपहर उसका पति मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ था। दोपहर करीब पौने 12 बजे वार्ड 30 निवासी महेन्द्र भार्गव उसके घर में घुस गया। इस में दौरान वह चारपाई पर सो रही थी। तभी युवक आकर उसके कमरे में चारपाई पर बैठ गया। कमरे में अकेली देखकर आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। अपने हाथ से उसका मुंह दबा दिया और रेप करने का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसकी सास, जेठ और ननद दौड़कर आए। परिवार के लोगों ने उसको पकड़ लिया। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना तारानगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक महेंद्र भार्गव को पकड़ लिया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button