झुंझुनूताजा खबर

आपातकाल की बरसी को भाजपा ने काला दिवस के रूप में मनाया

काली पट्टी बांध कर किया विरोध प्रकट

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल की बरसी को काला दिवस के रूप मनाया। पार्टी के मान नगर स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रकट किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मांवडिया ने कहा कि यह भारतीय इतिहास में वह दिन था जब कांग्रेस द्वारा देश में संविधान के अनुच्छेद 352 का का दुरुपयोग कर लोकतंत्र का गला घोंट दिया और देश के सभी विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद कर नागरिक अधिकारों को समाप्त कर देश को आपातकाल की अंधी कोठरी में धकेल दिया। इतना नहीं उस समय कांग्रेस ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ कही जाने वाली प्रेस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। मावंडिया ने कहा कि कांग्रेस ने कभी लोकतंत्र में विश्वास नहीं किया तथा इस प्रकार के कृत्य कर कई बार भारतीय लोकतंत्र को शर्मसार किया तथा अपने स्वार्थों की पूर्ति के चलते बहुत बार देश के स्वाभिमान के साथ समझौते किए। इस मौके पर शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरूणा सिहाग, सुभाष कश्यप, संजय मोरवाल, महेन्द्र सोनी, पुरुषोत्तम सैनी, सुभाष सैनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button