झुंझुनूताजा खबरधर्म कर्म

चंवरा में महिलाओं ने बालाजी मंदिर में निकाली कलश यात्रा

चंवरा में शनिवार को नवोड़ा की ढ़ाणी से जालेश्वर बालाजी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा को पूर्जा – अर्चना के बाद सीताराम के नेतृत्व में रवाना की गई। टेक्ट्रर -ट्राँली में भगवान की झांकिया सजाई गई। डीजे के साथ नाचते गाते मुख्य मार्गो से होती हुई कलश यात्रा बालाजी मंदिर में पहुँची। जालेश्वर बालाजी मंदिर के वार्ड नं. 5 में भागवत कथा शरू होगी जो नो दिन तक चलेगी। कथा वाचक तुलसी मानस धाम ढ़ाढोता पुष्कर के महाराज प्रेमदास ने बताया कि कथा सुबह 9  से 12  बजे तक व रात्री में 8  से 10  बजे तक होगी। 12 मई को पूर्णहूति के बाद भंडारे का आयोजन किया जावेगा। कलश यात्रा में नानची देवी, बनवारी , शांती देवी, सुमित्रा,दलीप श्योनारायण आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button