
जलदाय विभाग स्थित भोलेनाथ मन्दिर के वार्षिकोत्सव के प्रथम चरण में भगवान शिव का रूद्राभिषेक पं.देवराज शास्त्री, देवेश शास्त्री व राजु शर्मा के मंत्रोच्चार से किया गया। इस अवसर पर जलदाय विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर देश व राज्य में खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर मन्दिर में श्रीश्याम व हनुमानजी महाराज की भी पूजा अर्चना की।