झुंझुनूताजा खबर

भागमती कांटीवाल को नियुक्त किया आदर्श समाज समिति इंडिया का संगठन प्रचार प्रसार मंत्री

भागवती कांटीवाल शिक्षित और अच्छी सामाजिक कार्यकर्ता हैं

झुन्झुनूं, राष्ट्रीय सामाजिक संगठन आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने संगठन का विस्तार करते हुए खेतड़ी नगर निवासी भागमती कांटीवाल को आदर्श समाज समिति इंडिया का संगठन प्रचार प्रसार मंत्री नियुक्त किया है। समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि भागवती कांटीवाल शिक्षित और अच्छी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनकी कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान को देखते हुए संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। हमें पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रहित व समाज हित में संगठन को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने उत्तरदायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन द्वारा संचालित सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखेंगे। संगठन के महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। पद की गरिमा का ख्याल रखते हुए नफरत फैलाने वाले संगठनों से दूर रहेंगे। संगठन के माध्यम से समाज व देश में शांति और भाईचारा स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभायेंगे। भागवती कांटीवाल की नियुक्ति पर आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।

Related Articles

Back to top button